मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने सहेली राइड की महिलाओं को किया सम्‍मानित

झारखंड
Spread the love

रांची। मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने मज़दूर दिवस पर सहेली राइड की महिला मजदूर को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम रांची के हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में सोमवार को हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं को कराटे का प्रशिक्षण दिया गया।

शाखा अध्यक्ष श्‍वेता भाला ने कहा कि यह ट्रेनिंग दो दिनों तक चलेगी। इस ट्रेनिंग में आत्‍म रक्षा करना सिखाया जा रहा है। अगर ये कभी मुसीबत में पड़ जाती हैं तो उससे बचाने के बारे में यहां सिखाया जा रहा है।

इनके साथ सहेली राइड के ऑनर भी आए थे। उनका भी सम्मान किया गया। उन्‍हें सलवार-सूट व अन्य समान भी दिये गये। जन सेवा प्रभारी सुभा अग्रवाल एवं संयोजिका कविता सोमानी थीं।

मौके पर सहायक समिति के अध्यक्ष अशोक नरसरिया, सचिव अनीता सोमानी, कोषाध्यक्ष दीपिका टेकरीवाल, शुभ अग्रवाल, मीना टाइवाला, कविता सोमानी, दीपिका मोतीका, कविता सोमानी, कृष्णा अग्रवाल भी उपस्थित थे।