नहीं रहे अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के मांडर अध्‍यक्ष जतरु महली, शोक

झारखंड
Spread the love

रांची। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की मांडर प्रखंड इकाई के अध्यक्ष सह मध्य विद्यालय चुंद (मांडर, रांची) के सहायक शिक्षक जतरु महली का 6 मई को रिम्स में मृत्यु हो गई। वे ब्रेन इंज्‍यूरी से पीड़ि‍त थे। रिम्‍स के एसएसयू आईसीयू वार्ड में इलाजरत थे।

संघ के मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने बताया कि‍ जतरु महली अपने घर में 4 बजे सुबह पिछले बृहस्पतिवार को गिर गए थे। उन्हें सर में काफी चोट लगी थी। उन्‍हें पहले देवकमल अस्पताल, फिर राज अस्पताल ले जाया गया। उसके बाद रिम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।

रिम्स के न्यूरो सर्जरी में उनका ऑपरेशन किया गया। इस दौरान बीपी लेबल कम हो गया था। आज सुबह 10.35 बजे अटैक हुआ। अंतिम सांस 2.35 में ली। वे अपने पीछे पत्नी और तीन पुत्र छोड़ गए। रविवार को उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव तिलसिरी, लोहरदगा में किया जाएगा। इस पूरी घटना क्रम में मांडर के शिक्षक लगातार अस्पताल में दिन रात डटे रहे। कई शिक्षकों ने खून भी दिया।

मुख्‍य प्रवक्‍ता ने कहा कि मांडर प्रखंड इकाई में शिक्षक जतरु महली काफी लोकप्रिय संघर्षशील और मृदुभाषी थे। संघ के लिए यह अपूर्णीय क्षति है। इसकी भरपाई निकट भविष्य में नहीं की जा सकती है।

उनकी मृत्‍यु पर बिजेंदर चौबे, नसीम अहमद, राकेश कुमार, अजय ज्ञानी, कृष्ण शर्मा, कमलेश कुमार, अजय दुबे, लाल रणजीत सिद्धार्थ, शिव शंकर, सिल्वेस्टर कुल्लू, अमन जूलियट लुसी, उषा किरण, जया कुसुम लोगों ने शोक प्रकट किया।