Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में 16 मई से लगातार बारिश होगी। इसका दायरा भी बढ़ गया है। इस दौरान कुछ जिलों में आंधी चलने के साथ वज्रपात की भी आशंका है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 15 मई को दी।
तापमान में बढ़ोतरी संभव
राज्य में अगले 2 से 3 दिन इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले 2 दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
16 मई को यहां बारिश
राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला में देखने को मिल सकता है।
17 मई को यहां बारिश
राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में देखने को मिल सकता है।
18 और 19 मई को ये स्थिति
राज्य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका असर कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में पड़ने की संभावना है।
इन जिलों के लिए अलर्ट
इन जिलों में 17 मई को कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। कई जगहों पर सतही तेज हवा चल सकती है। इसकी स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे होने की संभावना है।
मौसम केंद्र ने 18 और 19 मई को पूर्वी भागों में स्थित जिलों के अलर्ट जारी किया है। यहां गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। इसका असर कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में पड़ने की संभावना है।
20 और 21 को ये स्थिति
राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
बादल देखकर सतर्क हो जाएं
आसमान में काले बादल देखकर लोग सावधान हो जाएं। बड़े पेड़ के नीचे या खाली जगह से हट जाएं। किसी सुरक्षित या पक्की संरचना के नीचे शरण लें। काले बादल आने से वज्रपात की आशंका रहती है।