jharkhand : अब तक के नीचले स्‍तर पर पहुंचा रांची का तापमान, कल यहां गिरेगा पारा

झारखंड मौसम
Spread the love

  • खूंटी में सबसे कम 6 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

रांची। झारखंड की राजधानी रांची का तापमान सबसे नीचले स्‍तर पर आ गया है। कल राज्‍य के दक्षिणी भागों में स्थित जिलों के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 6 जनवरी को दी।

केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्‍य में मौष्‍म शुष्‍क रहा। राज्‍य में कहीं-कहीं पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा छाया रहा। सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर और चाईबासा में 23.8 और सबसे कम तापमान खूंटी केवीके में 6.0 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

मौसम केंद्र के मुताबिक राज्‍य में अगले 3 दिनों में रात के तापमान मैं कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

कल बाद जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्र में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा जिलों में देखने को मिलेगा।

मौसम केंद्र के मुताबिक 6 जनवरी ’23 की सुबह रांची का न्‍यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। राज्य की राजधानी में यह सबसे ठंडा दिन है। इस मौसम में पारा अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।

केंद्र के मुताबिक 7 से 12 जनवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान मुख्‍यत: साफ रह सकता है। मौसम शुष्‍क रहेगा।

मौसम केंद्र के मुताबिक रांची सहित राज्‍य के प्रमुख शहरों में न्‍यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वर्तमान में शहरों का तापमान सामान्‍य से 2.9 डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया है।