Jharkhand Weather : रांची। झारखंड के कई जिलों में गुरुवार को बारिश हुई। तेज गति से हवा चली। राज्य का मौसम कल यानी 5 मई से बदल जाएगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 4 मई को दी।
बीते 24 घंटें में ये स्थिति
केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। सबसे अधिक वर्षा लोहरदगा के कुड़ू में 18.6 मिली मीटर दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस गोड्डा और सबसे कम 21.5 डिग्री रामगढ़ केवीके में दर्ज किया गया।
तापमान में बढ़ोतरी होगी
राज्य में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले 2 दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
5 से 10 मई तक ये स्थिति
राज्य के विभिन्न जिलों में छाए बादल छंट जाएंगे। आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा।
जिलावार तापमान
