weather alert

Jharkhand Weather Alert : इन जिलों में अगले 3 घंटे में संभव है आंधी और वज्रपात

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather Alert : रांची। झारखंड के कई जिलों के लिए मौसम अलर्ट जारी किया गया है। अगले एक से तीन घंटे में यहां के कुछ इलाकों में वज्रपात होने की आशंका है। तेज हवा चलने के साथ बारिश भी हो सकती है। रांची मौसम केंद्र ने तात्‍कालिक अलर्ट जारी कर यह जानकारी दी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक इन जिलों में अगले एक से तीन घंटे में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे के मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। बारिश होने की भी संभावना है। कई जगहों पर तेज हवा चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

मौसम केंद्र के मुताबिक इसका असर पश्चिम सिंहभूम, चतरा, हजारीबाग, जामताड़ा, कोडरमा, बोकारो, देवघर, गढ़वा, लातेहार, पलामू, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, गिरिडीह, दुमका, रामगढ़ जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा।

अलर्ट को देखते हुए लोग सावधान रहें। अपना ख्‍याल रखें। जहां कहीं भी हों, वहां से सुरक्ष‍ित जगहों पर चले जाएं। पेड़ के नीचे खड़ा नहीं रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान खेतों में नहीं जाएं। मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।

अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।