Jharkhand : स्‍कूलों में गर्मी की छुट्टी की डेट बदली, अब इस तारीख से अवकाश, आदेश जारी

शिक्षा झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

गुमला। झारखंड (Jharkhand) के सरकारी स्‍कूलों की गर्मी छुट्टी में संशोधन किया गया है। नए शैक्षि‍णक सत्र को लेकर यह बदलाव किया गया है। इसका आदेश गुमला जिला शिक्षा अधीक्षक ने 6 मई, 2023 को जारी कर दिया।

जारी आदेश में जिला शिक्षा अधीक्षक ने लिखा है कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए कैलेंडर तैयार किया जा रहा है। इसके अनुसार 5 जून 2023 से नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ किया जाना रहा है।

पूर्व से जिला द्वारा घोषित अवकाश तालिका में 9 जून 2023 तक गर्मी की छुट्टी है। उपर्युक्त परिस्थिति में ससमय शैक्षणिक सत्र 2023-24 प्रारंभ करने के लिए गुमला उपायुक्त के आदेश के अनुसार वर्ष 2023 के लिए घोषित अवकाश तालिका में आंशिक संशोधन किया गया है।

पूर्व से 22 मई, 2023 से 9 जून, 2023 तक गर्मी की छुट्टी घोषित थी। इसे बदलकर 16 मई, 2023 से 3 जून 2023 तक जिले के सभी कोटि के प्रारंभिक विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी घोषित की गई है। यह आदेश गुमला के स्‍कूलों के लिए है।