बलियारी आई IAS नम्रता चौबे का भाजपाईयों ने किया अभिनंदन

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के हुर गांव निवासी नम्रता चौबे आईएएस (IAS) बन गई हैं। उसे छत्तीसगढ़ कैडर मिला है। गढ़वा जिले कांडी प्रखंड के बलियारी गांव स्थित नाना से मिलने वह आई थी। यहां भाजपा नेताओं ने उसका स्वागत किया।

बता दें कि वे अपने ननिहाल बलियारी गांव में पहुंची। नम्रता चौबे को भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामलाला दुबे, पूर्व मुखिया विनोद प्रसाद व भाजपा कांडी मंडल के महामंत्री शशिरंजन दुबे ने अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

नम्रता चौबे ने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि मेहनत रंग लाती है। चाहे आप जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं, आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी। किया हुआ परिश्रम कभी बेकार नहीं जाता। नम्रता चौबे ने बताया कि उसे छत्तीसगढ़ कैडर मिला है। ट्रेनिंग के बाद वहां योगदान दी है।

वह बलियारी गांव में अपने नानी और नाना संजय दुबे, मामा अविनाश दुबे व पंकज दुबे से मिलने आई थीं। मौके पर शिक्षक पिता विपीन चौबे, इंजीनियर बहन बर्षा चौबे, एमबीबीएस बहन डॉ पूर्णिमा चौबे, मेडिकल की पढ़ाई कर रहे भाई अमन चौबे व ज्योति चौबे सहित परिवार के अन्य सदस्य भी थे।