BIG NEWS: झारखंड ATS ने गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को मुंबई में किया गिरफ्तार

झारखंड अपराध
Spread the love

रांची। अभी-अभी बड़ी खबर ये आ रही है कि गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को झारखंड एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी।

एटीएस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अमन श्रीवास्तव को मुंबई से गिरफ्तार किया है। अमन श्रीवास्तव को रांची लाया गया है।

जल्द ही एटीएस द्वारा पूरे मामले की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जाएगी। शाम 3-4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा गया है। उम्मीद की जा रही है कई घटनाओं से अब पर्दा उठेगा और इसके गुर्गे भी पकड़े जाएंगे।