विधानसभा में कल जगरनाथ महतो के पार्थिव शरीर को दी जाएगी श्रद्धांजलि

झारखंड
Spread the love

रांची। दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर 7 अप्रैल को चेन्‍नई से विमान से रांची लाया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को विधानसभा में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

सुबह करीब 7.30 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद बिरसा मुंडा एयरपोर्ट जाकर उनके पार्थिव शरीर को लेकर विधानसभा जायेंगे। विधानसभा में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

उनके पार्थिव शरीर को सुबह 8 बजे पार्टी के केंद्रीय कार्यालय होते हुए उनके गांव ले जाया जाएगा। पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।