Horoscope

today’s horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

today’s horoscope : 26 अप्रैल, 2023

मेष

आर्थिक रूप से दिन बेहतर रहेगा है। जीवनसाथी के प्रति पूर्ण समर्पित होने का उचित अवसर मिलेगा। निवेश करने के मामले में समझदारी से काम लें। धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। व्यस्त रहने के बाद भी खुद के लिए समय मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृष

मनोरंजन का लाभ उठाएं। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। वाहन-सुख और मान-सम्मान मिलेगा। आत्मविश्वास का फायदा उठाएं। साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। कल्पनाओं के पीछे नहीं दौड़ें। यथार्थवादी बनें।

मिथुन

विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में नहीं पड़ें। किसी के लिए महंगा उपहार खरीद सकते हैं। व्यवसाय या व्यापार में परिस्थिति अनुकूल नहीं होगी। संतानों के साथ मतभेद होने की आशंका है। ध्यान रखें।

कर्क

वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी से काम लेना होगा। दूसरों के लिए खराब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। वित्तीय स्थिति और खर्च में संतुलन बना रहेगा। आय का सृजन होता रहेगा।

सिंह

आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाह रहे हैं तो फैसला लेने की क्षमता को और विकसित करें। किसी पर आंख बंदकर विश्वास नहीं करें। करियर पर विशेष ध्यान दें। घर के माहौल की वजह से उदास हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

कन्या

आमदनी बढ़ने के आसार हैं। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। एकाग्रता बनाए रखें। व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लेते वक्त सावधान रहें। व्यवसायिक साझेदार आपके व्यवहार का नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करें।

तुला

व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। वसूली के पैसे आएंगे। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा। दिन लाभप्रद है। उसे बेकार नहीं जाने दे। आर्थिक प्रबंधन में महारथ और सकारात्मक सोच से आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे।

वृश्चिक

कार्यालय का माहौल अनुकूल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन पर आशंकाओं के बादल मंडरा सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही बीमारी से आराम मिलेगा। शेयर बाजार में निवेश के लिए उत्तम है। अपने निवेश को लेकर सतर्क रहना होगा।

धनु

एक साथ कई परियोजनाओं के बोझ तले दबा हुआ सा महसूस कर सकते हैं। मन में व्यग्रता रहेगी। कार्य को कुछ देर से शुरू कर पायेंगे। थका हुआ महसूस करेंगे। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करें। कामयाबी अवश्य मिलेगी।

मकर

ज्यादा खाने से बचें। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा। अकेलापन महसूस कर सकते हैं। समय को बचाने की बजाय उनकी चिंता को समझना ज्यादा जरूरी होगा। बिना सोचे समझे आगे बढ़ते जायेंगे तो कड़ाई से सबक मिल सकता है।

कुंभ

नये विचार दिमाग में आयेंगे। अपने दृढ़ प्रयासों से लक्ष्य को पा लेंगे। सपने साकार होंगे। वित्तीय सुरक्षा का आनंद ले पाएंगे। धन दान भी दे सकते हैं। अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ होने की संभावना है। मानसिक चिंता रहेगी।

मीन

उद्योग में निवेश करेंगे तो वो फायदेमंद साबित होगा। मित्रों के मिलने से आनंद मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण रहेगा। परिजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। खर्च अधिक नहीं हो, इसका ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखें।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)