पूर्व सैनिकों की 30 अप्रैल को रांची में होगी मैराथन मीटिंग

झारखंड
Spread the love

  • राज्य के सभी जिलों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

रांची। यूनाइटेड फ्रंट झारखंड के बैनर तले पूर्व सैनिकों की 30 अप्रैल को रांची में मैराथन मीटिंग होगी। इसमें राज्‍य के सभी जिलों के प्र‍तिनिधि शामिल होंगे। इस मीटिंग को राष्ट्रीय चेयरमैन वेटरन वीर बहादुर सिंह सम्बोधित करेंगे। यह जानकारी वेटरन अनिरूद्ध सिंह ने दी।

वेटरन अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि भारतीय सेना के तीनों अंगों से सेवानिवृत ऑनरी कमीशन ऑफिसर्स, जूनियर कमीशन ऑफिसर्स एवं जवानों की नव निर्मित संस्‍था यूनाइटेड फ्रंट झारखंड है। यह वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों, समान मिलिट्री सर्विस पे एवं पूर्व सैनिकों की ज्वलंत समस्यों के समाधान के लिये राष्ट्रीय स्तर की आंदोलन कर रही नेशनल यूनाइटेड फ्रंट का एक अंग है।

अनिरूद्ध ने बताया कि वन रैंक वन पेंशन आज पूर्व सैनिकों का महत्वपूर्ण विषय है। इसके निराकरण के लिए विगत 20 फरवरी से दिल्ली के जंतर मंतर पर गौरव सेनानियों द्वारा शांतिपूर्ण धरना लगातार दिया जा रहा है। पूरे देश से 12 मार्च को आये सैकड़ों संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने नेशनल यूनाइटेड फ्रंट का गठन किया। वीर बहादुर सिंह को चेयरमैन बनाया।

इस क्रम में पूर्वी सिंहभूम निवासी सुशील कुमार सिंह को झारखंड का प्रदेश को-ऑर्डिनेटर बनाया गया हैं। इसी राज्य स्तरीय संगठन के बैनर तले आगामी 30 अप्रैल 2023 को रांची के हरमू रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन भवन में सुबह 11 बजे से 2 बजे तक मीटिंग होगी। इसमें झारखंड के सभी जिलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस मीटिंग को राष्ट्रीय चेयरमैन वेटरन वीर बहादुर सिंह सम्बोधित करेंगे।

मौके पर पूर्व सैनिकों के कल्यानार्थ सरकार एवं न्यायालय से की गई विभिन्न  प्रयासों की जानकारी झारखंड के पूर्व सैनिकों को दी जाएगी। साथ ही, मीटिंग में राज्य समिति का गठन एवं सभी जिलों में डिस्ट्रिक को-ऑर्डिनेटर का चयन किया जाएगा।

यूनाइटेड फ्रंट के प्रदेश को-ऑर्डिनेटर सुशील कुमार सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश कुमार, रांची से वेटरन अनिरुद्ध सिंह, मुकेश कुमार, आभास नाथ, ओमप्रकाश समीर रक्षित ने सभी जिला के संस्थाओं के प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में इस मैराथन मीटिंग में शामिल होकर सफल बनाने का आह्वान किया है। मीटिंग के पूर्व या मीटिंग के बाद राज्य समिति के द्वारा एक संयुक्त ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा जाएगा।