Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। अप्रैल के महीने में तापमान का बढ़ना असामान्य नहीं है। बीच-बीच में होने रही आंधी-बारिश से तापमान की बढ़ोतरी पर थोड़ा लगाम लग जाती है। बारिश खत्म होते ही गर्मी बढ़ने लगती है।
रांची मौसम केंद्र की मानें तो राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज यानी 13 अप्रैल को राज्य के कई जिलों के आसमान में आंशिक बादल छा सकते हैं।
आम तौर पर दिन की शुरुआत होने के बाद लोगों को अपने जिले के तापमान के बारे में जानने की लालसा रहती है। वह जानना चाहते हैं कि आज सुबह में उनके यहां का पारा कितना रहा। इसके बाद वे दिन-भर में गर्मी-सर्दी आकलन आम तौर पर कर लेते हैं।
रांची मौसम केंद्र के अनुसार आज सुबह 10 बजे राज्य के 7 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और उसके पार हो गया। सबसे अधिक तापमान डालटनगंज जिले में दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे अलावा जमशेदपुर, चाईबासा, गढ़वा, गोड्डा, पाकुड़, पलामू जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और इससे अधिक दर्ज किया गया।
ये है जिलों का तापमान
