Jharkhand Weather : आज सुबह 38 डिग्री से पार हो गया तापमान, ये है आपके शहर का पारा

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। अप्रैल का महीना शुरू हो गया है। गर्मी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। पारा का बढ़ना असामान्‍य नहीं है। हालांकि बीच-बीच में होने रही आंधी-बारिश से तापमान की बढ़ोतरी पर लगाम लग रही है।

रांची मौसम केंद्र की मानें तो राज्‍य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। आज आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

आम तौर पर दिन की शुरुआत होने के बाद लोगों को अपने जिले के तापमान के बारे में जानने की लालसा रहती है। वह जानना चाहते हैं कि आज सुबह में उनके यहां का पारा कितना रहा। इसके बाद वे दिन-भर में गर्मी-सर्दी आकलन आम तौर पर कर लेते हैं।

रांची मौसम केंद्र के अनुसार आज सुबह 10 बजे राज्‍य का सबसे अधिक तापमान गोड्डा जिले में दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे कुछ ही कम डालटनगंज जिले का तापमान रहा। यहां 38.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

ये है जिलों का तापमान