Jharkhand Weather News

Jharkhand Weather : तापमान 5 डिग्री बढ़ा, इस दिन बारिश-वज्रपात के संकेत

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड के कई शहरों में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में फिर बारिश और वज्रपात के संकेत मिले हैं। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 2 अप्रैल को दी।

तापमान में बढ़ोतरी संभव

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। 3 और 4 अप्रैल को आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

पारा में इ‍तनी बढ़ोतरी

केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में जमशेदपुर के अधिकतम तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रांची का अधिकतम तापमान 30.2, जमशेदपुर का 33.7 और डालटनगंज का 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

5 अप्रैल को बारिश-वज्रपात

केंद्र के अनुसार 5 अप्रैल को दक्षिण-पूर्वी भागा में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात हो सकता है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, गिरिडीह जिले में देखने को मिलेगा।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।
  • अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।