सांसद संजय सेठ 22 फरवरी को मुक्ति वाहन का करेंगे शुभारंभ

झारखंड सरोकार
Spread the love

रांची। मारवाड़ी सहायक समिति द्वारा 22 फरवरी से मुक्ति वाहन (अंतिम यात्रा वाहन) का शुभारंभ किया जाएगा। मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष अशोक नारसरिया, सचिव कौशल राजगढ़िया और कार्यक्रम संयोजक प्रेम मित्तल ने यह जानकारी दी।

समिति के पदधारियों ने बताया कि रांची के सांसद संजय सेठ द्वारा मुक्ति वाहन (अंतिम यात्रा वाहन) मारवाड़ी सहायक समिति को प्रदान किया जा रहा है। मुक्ति वाहन का लोकार्पण सांसद द्वारा 22 फरवरी को संध्या 4.30 बजे मारवाड़ी भवन में किया जाएगा।

समिति के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने समिति के पूर्व अध्यक्ष, मंत्री, पदधारी, सदस्य एवं नगर के गणमान्य लोगों से लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।