Jharkhand Weather : जमशेदपुर का तापमान 44 डिग्री के पार, यहां चलेगी लू, जानें अपने जिले का पारा

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में गर्मी का कहर जारी है। लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। राज्‍य के कई जिलों का तापमान 41 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है।

रांची मौसम केंद्र के अनुसार आज राज्‍य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी-पूर्वी और निकटवर्ती मध्‍य भाग में कहीं-कहीं लू चलेगी। इसका प्रभाव गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, देवघर, जामताड़ा, कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम में कहीं-कहीं देखने को मिलेगा। कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश और वज्रपात होने के भी संकेत हैं।

आम तौर पर दिन की शुरुआत होने के बाद लोगों को अपने जिले के तापमान के बारे में जानने की लालसा रहती है। वह जानना चाहते हैं कि आज सुबह में उनके यहां का पारा कितना रहा। इसके बाद वे दिन-भर में गर्मी-सर्दी आकलन आम तौर पर कर लेते हैं।

रांची मौसम केंद्र के अनुसार आज सुबह 10 बजे राज्‍य में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह तापमान गोड्डा जिले में दर्ज किया गया। जमशेदपुर का तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए लोग सावधानी बरतें। सुरक्षा के उपाय अपनाएं। खासकर बच्चों का विशेष ख्याल रखें। यात्रा करने के दौरान अपने साथ बोतल में पानी जरूर लेकर चलें। एक छतरी, टोपी या गमछा का इस्तेमाल अपने सिर, चेहरे को ढकने के लिए करें।

ये है जिलों का तापमान