Bihar : स्‍कूल में पर्यावरण सेवा दल का गठन, बच्‍चों ने लगाए पौधे

बिहार देश
Spread the love

पटना। बिहार (Bihar) की राजधानी पटना के सिपारा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में पर्यावरण सेवा दल का गठन किया गया। स्‍कूल में पौधरोपण भी किया गया। साथ ही, वर्ग आठवीं के कुछ वैसे बच्चों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा, जिन्हें पर्यावरण में रूचि है। 

पर्यावरण लेडी के नाम जानी जाने वाली डॉ नम्रता आनंद उक्‍त स्कूल में कार्यरत है। उन्‍होंने कहा कि हमें पर्यावरण बचाना है और बचाए रखना है तो हमें सालों भर पौधरोपण करते रहना होगा। इस मौसम में पौधारोपण मुश्किल भरा होता है, उसे बचाना और जिंदा रखना थोड़ा कठिन होता है। हालांकि असंभव नहीं।

फुलवारी प्रखंड स्थित इस स्कूल में लगातार प्राचार्य की अनुमति‍ और सहयोग से नम्रता पौधरोपण का कार्यक्रम चलाती रही हैं। अब तो स्कूल के बच्चे भी उन्हें पर्यावरण दीदी कहकर पुकारने लगे हैं।

नम्रता आनंद ने आठवीं के कुछ बच्चों को लेकर पर्यावरण सेवा दल का गठन किया है। इसमें बच्चों की रूचि देखी गई और उनकी सहमति‍ ली गई है। इस पर्यावरण सेवा दल के गठन से बच्चों में बहुत ही उत्साह देखा गया।

डॉ नम्रता ने कहा कि बच्चों के ऐसे दल पूरे बिहार में बनने चाहिए। इससे आने वाले समय में पर्यावरण के प्रति जागरूक नागरिकों की संख्या बढ़ेगी। फिर पर्यावरण के खतरे कम हो जाएंगे।

पर्यावरण सेवा दल में शामिल बच्चों में खुशी, राखी, भारती, मुन्नी, रिमझिम, चांदी, मोहित, नवीन, आयुष पॉल, समीर, रजनीश, सुमित राजा आदि शामिल थे।