Horoscope

आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

02 मार्च, 2023

मेष

वाहन सुख का विस्तार होगा। पूर्व निर्धारित कार्यों में सफल रहेंगे। भविष्य की चिंता सताएगी। जीवनसाथी के साथ छोटा विवाद होने की संभावना है, इसलिए किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें। धैर्य रखना होगा। पूंजी निवेश होगा। राजकीय मामलों में सफलता मिलेगी। भाग्योदय संभव है। परिवार में पिता का सपोर्ट मिलेगा। कई वर्षों से अटके हुए कार्य बनेंगे।

वृष

नौकरी और व्यवसाय के लिए अच्छा समय है। उपलब्धियों के अनुसार उचित परितोष प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मामलों में वृद्धि और बेहतरी के मजबूत संकेत नजर आ रहे हैं। समाज में नेटवर्क बढ़ेगा। छवि भी निखरेगी। वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ मजबूत संबंध स्थापित कर पाएंगे। कोई पुराना दिया गया ऋण वापस प्राप्त होगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा।

मिथुन

जिंदगी में होने वाला बदलाव आपके फेवर में रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। किसी नये कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। अचानक से कोई सोर्स ऑफ इनकम जनरेट हो सकता है। सीनि‍यर्स की मदद से बचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। करियर से रिलेटेड कई अच्छे मौके भी मिलेंगे। कोई जरूरी प्लानिंग सफल होगी। मंदिर जाकर माथा टेकें। सारे काम एक के बाद एक बनते जायेंगे।

कर्क

सम्बंधों में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति है। व्यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। जहां तक संभव हो, फालतू की यात्रा कम करें। कारोबार के बड़े-बड़े निर्णय लेने अथवा विकास की योजनाओं पर गौर देने को यह महत्वपूर्ण है कि आप पूरी जांच-परख करके ही ऐसा करें। पुरानी परेशानियों का कोई समाधान मिल सकता है। बच्चों की शरारतों से नुकसान संभव है। संतान की प्राप्ति होगी यात्रा का योग बन रहा है।

सिंह

कई क्षेत्रों में सकारात्मक विकास देखेंगे। महत्वाकांक्षी उपक्रमों में निवेश करके अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसाय विस्तार की योजनाएं बनाई जाएंगी। यदि बैंक या वित्तीय संस्थान से ऋण की इच्छा है तो वह प्राप्त हो जाएगा। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। दोस्तों और परिवार के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। कुछ जातकों के लिए नवीन प्रेम संबंध नई आशाओं को जन्म देगा।

कन्या

किसी व्यक्ति से उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय कारगर साबित होगी। लवमेट के लिए दिन खास है। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। जरूरतमंद की मदद के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित कर देगा। ऑफिस के किसी काम के लिये छोटी- मोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। ब्राहमण के पैर छूकर आशीर्वाद लें। जीवन में सब कुछ अच्छा रहेगा।

तुला

मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। भौतिक सुख द यात्रा की भी संभावना है। लाभप्रद सौदा करेंगे। आलस्य से बचकर सक्रिय हो जाना लाभप्रद रहेगा। व्यवसायिक मंदी रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता देखने को मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कोई धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते है। विवाह का रिश्ता आ सकता है। लाभ का दिन है। धन और रिलेशन दोनों में लाभ मिलेगा।

वृश्चिक

प्रेमियों के लिए समय अनुकूल है। जो लोग प्रेम विवाह की प्रतीक्षा में थे, उनकी भी मुराद पूरी होने वाली है। संतान को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। ध्यान रखें। किसी खोई हुई वस्तु के मिलने से ख़ुशी होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता के लिए भी समय थोड़ा कमज़ोर है। सफल होने के लिए अधिक और कठिन परिश्रम करें। रिश्तेदारों की तरफ से कोई दुखद समाचार का योग है। किसी के बहकावे में आकर कोई ऐसा निर्णय न लें, जिसके कारण शर्मिंदा होना पड़े।

धनु

माता-पिता के साथ शॉपिंग के लिए जायेंगे। अच्छा डिस्काउंट मिल सकता है। पर्यटन लोगों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार में किसी बड़े काम की बागडोर मिल सकती है। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिलेगी। प्लानिंग सक्सेस होगी। लोग आपकी मेहनत की सराहना करेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए दिन शुभ है। गाय को रोटी खिलाएं। काम में सफलता मिलेगी।

मकर

परिवार की भावनाओं को समझकर गुस्से पर काबू रखें। दफ्तर में तारीफ पाएंगे। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतनी आवश्यक रहेगी। पुराने घाव मन में रहेंगे, जिसे भूलना मानसिक शांति दे सकता है। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वन्द्वियों को अपने गलत कामों का फल मिलेगा। लव रिलेशनशिप विवाह में बदल सकती है। माता-पिता को मनाना मुश्किल हो सकता है। संयम से काम लेंगे तो रिश्ते सुधरेंगे।

कुंभ

काम बहुत सलीके से करेंगे। व्यावसायिक योग्यता विकसित होगी। नए उद्यम में सफलता मिलेगी। अपनी बौद्धिक क्षमता के कारण प्रचुर सम्मान प्राप्त करेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ से दिन शुभ रहेगा। माता-पिता से संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। विलासिता की चीजों पर खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी से भरपूर आनन्द, प्यार और सहयोग मिलेगा। मीटिंग्स में दिन व्यतीत होगा।

मीन

कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करेंगे। किसी सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिल सकता है। मेहनत से काम में सफलता मिलेगी। कॉलेज के स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। अधूरे पड़े सरकारी कामों का निपटारा हो सकता है। कुछ नया काम करने के बारे में सोच विचार कर सकते हैं। गायत्री मंत्र का जप करें। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी की सेहत खराब हो सकती है।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)