अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण आगामी अक्टूबर में सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। यह जानकारी फिल्म के निर्माता गजानंद पाठक ने दी।

फिल्म में बाल रामकृष्ण गदाई के किरदार में अभ्यांश, किशोर गदाई सुहान, साधक रामकृष्ण अमरकांत राय एवं जगतगुरू श्री रामकृष्ण के किरदार में गजानंद पाठक नजर आएंगे।

मां सारदा श्रेष्ठा, स्वामी विवेकानन्द मुकेश राम प्रजापति, मास्टर महाशय मनोज पांडेय, पिता खुदीराम दीपक घोष, हलधारी पंडित अजीत अरोरा, माथुर बाबू संजय तिवारी, मां चंद्रमणि चंचला राय, ह्रदय त्रिदेव, हाजरा प्रसांत कुमार पांडेय, बंकिमचंद्र पुरुषोत्तम कुमार, गुरू तोतापुरी प्रदीप कुमार साहू ने अभिनय किया है।

फ़िल्म की कहानी श्री रामकृष्ण परमहंस के शिष्यों द्वारा लिखित पुस्तकों श्री रामकृष्ण वचनामृत एवं श्री रामकृष्ण लीलाप्रसांग से ली गई है। फिल्म के गाने स्वामी विवेकानंद द्वारा गाए बांग्ला गानों का हिन्‍दी रचनानुवाद कर प्रस्तुत किया गया है।

गानों को भजन सम्राट अनूप जलोटा, सुरेश वाडकर ने अपनी मधुर आवाज दी हैं। संगीत अजय मिश्रा का है। छायांकन राहुल पाठक का है। निर्देशक बिमल कुमार मिश्र है। फिल्म के निर्माता गजानंद पाठक हैं।

फिल्म में अभिनय एवं कहानी श्री रामाकृष्ण परमहंस के वास्तविक स्वरूप को प्रकट करता है। यह पूर्णतः धार्मिक, समाजिक, पारिवारिक हैं। यह दर्शकों को मनोरंजन के साथ एक धार्मिक संदेश देगी।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।
  • अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *