mp

MP News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, 13 की मौत, ये वीडियो आया सामने, देखें

मध्य प्रदेश देश
Spread the love

MP News : मध्य प्रदेश। रामनवमी पर मध्‍य प्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है। इस घटना में अब तक 13 लोगों की मौत हो गई। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मृतक के आश्रितों के लिए मुआवजे की घोषणा भी की गई है। मरने वालों की संख्‍या बढ़ सकती है।

जानकारी के मुताबिक इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में लोग कुंए के पास पूजा के लिए जमा हुए। ज्यादा वजन पड़ने के कारण कुआं धंस गया और 25 लोग गिर गए।

इंदौर के कलेक्‍टर इलैया राजा टी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची। बचाव का काम शुरू किया गया। श्रद्धालुओं को बाहर निकालने का काम किया गया।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हुए हादसे में अभी तक 19 लोगों को बचाया गया है। मंदिर से अभी तक 11 शव निकाले गए हैं, जिसमें 10 महिलाएं और 1 पुरुष हैं।

गृह मंत्री ने बताया कि बचाए गए 19 लोगों में भी 2 की मौत हो गई है। कुल 13 की मौत हुई है। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैंने घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए राहत राशि देंगे। घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।