1 अप्रैल से होने जा रहे हैं कई बड़े बदलाव, 31 मार्च से पहले फटाफट निपटा लें ये जरूरी काम

नई दिल्ली देश
Spread the love
  • बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम
  • अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक 
  • 31 मार्च से पहले Pan-Aadhaar link कराना जरूरी

·        सोने के आभूषणों की बिक्री के नियमों में बदलाव

नई दिल्ली। यह खबर आपके अत्यंत काम की है। यह इसलिए भी कि वित्त वर्ष 2023 खत्म होने जा रहा है। यह महीना यानी मार्च इस वित्त वर्ष का आखिरी महीना है। हर सेक्टर के लिए यह महीना काफी महत्वपूर्ण होता है। वित्त वर्ष के अंतिम महीने में कई जरूरी काम आपको निपटाने होते हैं। कारण नई वित्त वर्ष में कई नियमों में बदलाव किया जाता है।

इसलिए अगर कोई जरूरी काम अटके हैं, तो उन्हें 31 मार्च से पहले फटाफट निपटा लें। क्योंकि अगर आपने समय रहते इन जरूरी कामों को नहीं निपटाया, तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हर महीने की शुरुआत की तरह ही अप्रैल में भी कई नए नियम (New Rules From1 April 2023) लागू होने जा रहे हैं। एक अप्रैल से होने जा रहे इन बदलावों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।

आज हम आपको 1 अप्रैल से होने जा रहे ऐसे कुछ बड़े बदलाव (Rules Changes From April 1, 2023) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे सीधे आपकी जेब पर असर पड़ने वाला है। अगर आपको इन बदलावों के बारे में जानकारी होगी तो आप बिना किसी चिंता के अपना काम समय रहते निपटा सकते हैं। 

अगले महीने होने वाले बदलाव में  गैस सिलेंडर के दाम (Gas cylinder prices), बैंकों की छुट्टियां (Bank Holidays), आधार-पैन लिंक (Aadhaar-PAN link) सहित कई चीजें शामिल हैं। इस बदलावों से आपका बजट बिगड़ सकता है, जिसका सीधा असर आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं…

सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोल-डीजल से लेकर गैंस सिलेंडर के नए रेट जारी करती है। मार्च में LPG गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की कीमत में 50 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी। इसके साथ ही कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 350 रुपये का इजाफा किया गया था। अगले महीने एक बार फिर गैस की कीमतों में बदलाव (Gas Prices Change) हो सकता है। 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से अप्रैल 2023 के लिए बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays In April 2023) की लिस्ट जारी कर दी गई हैं। जिसके मुताबिक, अप्रैल 2023 में कुल 15 दिन बैंक बंद (Bank Closed) रहने वाले हैं। अगले महीने साप्ताहिक छुट्टियों से लेकर अलग-अलग राज्यों में होनेवाले त्योहारों के चलते 15 दिन बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो उसे जल्द से जल्द निपटा लें। अगर बैंकों की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी, तो आप ये जरूरी काम नहीं कर पाएंगे।

अगर आपके  पैन कार्ड को अभी तक आधार से लिंक नहीं कराया है, तो इसे फटाफट कर लें। क्योंकि  पैन कार्ड (Pan Card) को आधार (Aadhaar) से लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2023 है। इसलिए 31 मार्च से पहले अगर आपने पैन कार्ड को आधार के साथ लिंक (Pan Aadhaar link) नहीं काराया, तो आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। ऐसा होने पर आपके के काम जरूरी काम अटक सकते हैं।

अगला महीने सोने की खरीदारी करने वालों के लिए भी अहम है। उपभोक्ता मंत्रालय एक अप्रैल से सोने के आभूषणों की बिक्री के नियमों में बदलाव कर रहा है। नए नियम के अनुसार, 31 मार्च, 2023 के बाद चार अंकों के हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (HUID) वाले आभूषणों की बिक्री नहीं की जा सकती है। एक अप्रैल 2023 से सिर्फ छह डिजिट वाले हॉलमार्क ज्वैलरी की बिक पाएंगे।