मां सिया मल्टीस्पेशलिस्ट एंड आर्थो केयर अस्पताल ने नारी शक्तियों को किया सम्मानित

बिहार देश
Spread the love

पटना। मां सिया मल्टीस्पेशलिस्ट एंड आर्थो केयर अस्पताल ने सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली नारी शक्ति को सम्मानित किया। मध्यप्रदेश कटनी की मंजूशा गौतम, उत्तर प्रदेश के कानपुर की रितिका गुप्ता और उत्तर प्रदेश लखनऊ की लक्ष्मी हजेला को सम्‍मानित किया गया।

बिहार की राजधानी पटना के अशोक राजपथ स्थित मां सिया मल्टीस्पेशलिस्ट एंड आर्थो केयर अस्पताल की मैनेजिंग डायरेक्टर और समाजसेवी डॉ नम्रता आनंद और जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सचिव एवं अस्पताल के संरक्षक डॉ एलबी सिंह ने उन्‍हें सम्‍मानित किया। उन्‍हें मोमेंटो, अंगवस्त्र और पगड़ी दि‍या।

इस अवसर पर  डॉ नम्रता ने कहा कि महिला में बहुत बड़ी ताकत है। इससे देश और समाज को सकारात्मक तरीके से बदला जा सकता है। महिलाओं को समाज में किसी समस्या को पुरुषों से बेहतर ढंग से निपटना आता है। महिला सशक्तिकरण का मुख्य उद्देश्य उनकी प्रगति और उनमें आत्मविश्वास को बढ़ाना हैं।

डॉ सिंह ने कहा कि नारी को सृजन की शक्ति माना जाता है। महिला सशक्तिकरण का अर्थ महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। समाज में आज भी पुरुषों की तुलना में महिलाओं को कम आका जाता है। वे ज्यादातर अपने जीवन-यापन के लिए पुरुषों पर ही निर्भर रह गयी। उन्हें न चाहते हुए भी पुरुषों का अत्याचार सहना पड़ रहा है। इसलिए महिलाओं के आर्थिक व सामाजिक विकाश के लिए महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता है।