
गोवा। गोवा के अरम्बोल बीच पर एक विदेशी महिला से बलात्कार के केस में एक भारतीय को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त एक स्थानीय व्यक्ति है, जिसने उक्त ब्रिटिश महिला को मसाज देने के बहाने बलात्कार किया।
पुलिस के अनुसार, 32 साल का विनसेंट डिसूजा उस समूह का हिस्सा है, जो उत्तरी गोवा के अरम्बोल बीच पर अवैध रूप से लोगों को मसाज सर्विस देता है।
ब्रिटिश महिला का कहना है कि वो अपने पार्टनर के साथ अरम्बोल बीच के पास ही स्वीट वॉटर लेक पर लेटी थी। उसी समय अभियुक्त ने मालिश के बहाने रेप किया। पुलिस ने शिकायत मिलने के एक घंटे के भीतर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।