Jharkhand Weather : रांची। झारखंड के कई जिलों में 10 मार्च को ओला पड़ने की आशंका है। यह जानकारी कुछ देर पहले रांची मौसम केंद्र ने दी है। इसे लेकर लोगों को सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।
मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य के उत्तरी, मध्य और दक्षिणी पूर्वी भागों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की आशंका भी है। ओला पड़ने के दौरान लोग सावधान और सतर्क रहें। खुले में जाने की जोखिम नहीं लें।
केंद्र के मुताबिक इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा, लातेहार, रांची, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम जिले में पड़ने की आशंका है।
- खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।
- अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।