सीएमपीडीआई अंतर क्षेत्रीय संस्थान फुटबॉल टूर्नामेंट में ये टीम विजेता

खेल झारखंड
Spread the love

रांची। सीएमपीडीआई के क्षेत्रीय संस्थान-3, रांची के तत्वावधान में आयोजित  तीन-दिवसीय अंतर-क्षेत्रीय संस्थान फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन 7 सितंबर को पहला मुकाबला क्षेत्रीय संस्थान-2-धनबाद बनाम क्षेत्रीय संस्थान-1-आसनसोल के बीच हुआ। आसनसोल की टीम ने धनबाद की टीम को 3-0 से पराजित किया।  आसनसोल टीम की तरफ से संजय टोप्पो, नोनु लाल एवं मंशा सोरेन ने एक-एक गोल किए।

दूसरे मैच में क्षेत्रीय संस्थान-5-बिलासपुर एवं मुख्यालय-रांची के बीच मुकाबला हुआ। मुख्यालय-रांची की टीम ने 2-0 से बिलासपुर की टीम को मात दी। मुख्यालय-रांची के स्नेहाशीष सोरेन एवं जगदेव मुंडा ने एक-एक गोलकर अपनी टीम को जीत दिलायी।

तीसरे मैच में क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची का मुकाबला क्षेत्रीय संस्थान-6-सिंगरौली से हुई। क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची की टीम ने 6 गोलकर अपनी टीम को जीत दिलायी। जवाब में क्षेत्रीय संस्थान-6-सिंगरौली की टीम ने कोई भी गोल नहीं कर पायी। क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के कमलेश सोरेन ने 3 गोल, अनिल ई तिग्गा ने 2 गोल एवं अशोक किस्कु ने एक गोल किया।

चौथा मैच क्षेत्रीय संस्थान-4-नागपुर एवं क्षेत्रीय संस्थान-7-भुवनेश्वर के बीच खेला गया। इसमें भुवनेश्वर की टीम ने 5-1 से विजयी रही। भुवनेश्वर टीम के डी कुणाल ने 3 गोल, सुमन टोप्पो ने 2 गोल, जबकि जवाबी टीम के तरफ से जी नवीन कुमार ने मात्र 1 गोल किया।

पांचवें मैच में क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची का मुकाबला क्षेत्रीय संस्थान-1-आसनसोल की टीम से हुई। दोनों टीमें 1-1 गोल की और मैच ड्रा रहा। क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के तरफ से अनिल ई तिग्गा, जबकि आसनसोल की टीम के तरफ से सोमनाथ मुर्मू ने एक-एक गोल किया।

छठे एवं आखिरी मैच में मुकाबला (मुख्यालय)-रांची बनाम क्षेत्रीय संस्थान-7-भुवनेश्वर से हुआ। (मुख्यालय)-रांची की टीम ने भुवनेश्वर की टीम को 3-0 से पराजित किया। विजयी टीम की ओर से प्रशांत भंडारी ने 2 गोल एवं जगदेव मुण्डा ने 1 गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलायी।

टूर्नामेंट के लीग मैचों में अब 10 मैच खेले जा चुके हैं। इसके अनुसार पुल-ए में मुख्यालय-रांची एवं पुल-बी में क्षेत्रीय संस्थान-1-आसनसोल की टीम शीर्ष पर हैं। कल यानी 8 सितम्बर, 2023 को इनके बीच फाइनल मुकाबला अपराह्न 3.30 बजे सीएमपीडीआई के खेल मैदान में होगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।