Jharkhand Weather

Jharkhand Weather News : होली से पहले बदलेगा मौसम, इन जिलों में मेघ गर्जन संभव

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड का मौसम (Jharkhand Weather) होली से पहले बदल जाएगा। आने वाले दिनों में तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। कई जिलों में मेघ गर्जन भी संभव है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 2 मार्च को जारी बुलेटिन में दी।

अधिकतम तापमान 36 डिग्री

केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्‍य में मौसम शुष्‍क रहा। सबसे अधिक तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया। यह सामान्‍य से 5.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्‍यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस गढ़वा केवीके में दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान बढ़ेगा

केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। केंद्र के अनुसार 3 से 5 मार्च तक आसमान मुख्‍यत: साफ और मौसम शुष्‍क रहेगा।

छाया रहेगा आंशिक बादल

केंद्र के मुताबिक 6 मार्च को राज्‍य के उत्तर-पश्चिमी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में आंशिक बादल छाये रहेंगे। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा में देखने को मिलेगा। शेष भागों में आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

मेघ गर्जन की संभावना

केंद्र के मुताबिक 7 और 8 मार्च को राज्‍य के पश्चिमी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहेंगे। मेघ गर्जन की आशंका भी है। इसका असर कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, रामगढ़ आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

न्‍यूनतम तापमान बढ़ा

मौसम केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में रांची के न्‍यूनतम तापमान में 0.9, जमशेदपुर के तापमान में 0.4 और डालटेनगंज में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इन शहरों में अधिकतम तापमान सामान्‍य से 3.6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया।

ये रहा अधिकतम तापमान

मौसम केंद्र के अनुसार 2 मार्च को रांची का अधिकतम तापमान 32.2, जमशेदपुर का 36.0 और डालटेनगंज का 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24।com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।