Jharkhand Weather : अलर्ट जारी, कल इतनी स्‍पीड से चलेगी हवा

झारखंड मौसम
Spread the love

  • बारिश और वज्रपात भी संभव

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मौसम बदलने वाला है। कल यानी 26 मार्च को कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात होने की उम्‍मीद है। तेज गति से हवा चलने की आशंका है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 25 मार्च को दी।

तापमान में बदलाव नहीं

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 29 मार्च को आसमान साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

26 को चलेगी तेज हवा

केंद्र के मुताबिक 26 मार्च को राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की दर्जे की वर्षा की संभावना है। राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

27 मार्च को ये स्थिति

केंद्र के अनुसार 27 मार्च को राज्‍य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर वज्रपात होने की आशंका है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में देखने को मिलेगा।

28 मार्च को यहां बारिश

राज्‍य के दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में देखने को मिलेगा।

30 और 31 मार्च को ये स्थिति

केंद्र के अनुसार 30 और 31 मार्च को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।