Good News : इन 10 प्रखंडों में मिलेगी मोबाइल एंबुलेंस की सेवा, इन नंबरों पर करें संपर्क

झारखंड सेहत
Spread the love

जमशेदपुर। लोगों के लिए अच्‍छी खबर (Good News )। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने जिले के 10 प्रखंडों के लिए मोबाइल एंबुलेंस सेवा शुरू की है। इसकी सेवा लेने के लिए संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं।

जिला प्रशासन ने को हंस फाउन्डेशन द्वारा 5 मोबाइल एम्बुलेंस उपलब्ध कराया है। एम्बुलेंस के माध्यम से ग्रामीणों क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

प्रखंडवार सूची जारी करते हुए उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने सिविल सर्जन एवं संबंधित प्रखडों के एमओआईसी को आपसी समन्वय के साथ जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवायें पहुंचाने का निर्देश दिया है। फिलहाल ये 5 मोबाइल एंबुलेंस 10 प्रखंडों में सेवायें देंगी।

इन प्रखंडों में सेवा, इनसे करें संपर्क

JH05 DK-3009- (चालक) प्रदीप गौर- 7667073557- पोटका एवं डुमरिया

JH05 DK 2040- (चालक) संजय प्रसाद- 8651772381- पटमदा एवं बोड़ाम 

JH05 DK-2906- (चालक) वृकेश कुमार- 9060430221- घाटशिला एवं मुसाबनी

JH05 DK 6660- (चालक) राजेश सिंह- 9031385833- धालभूमगढ़ एवं गुड़ाबांदा

JH05 DK-2020- (चालक) अंकित गुरूंग- 7033748937- बहरागोड़ा एवं चाकुलिया

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।