वोटों की गिनती शुरू, रामगढ़ में आजसू की सुनीता चौधरी आगे

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के रामगढ़ उपचुनाव सहित तीन विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शाम तक रिजल्‍ट मिलने की उम्‍मीद है। वर्तमान रूझान के अनुसार रामगढ़ में सुनीता चौधरी आगे चल रही है। भारतीय जनता पार्टी ने नागालैंड विधानसभा चुनाव में एक सीट जीती।

त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हुई। भारतीय जनता पार्टी ने नागालैंड विधानसभा चुनाव में एक सीट जीती। पार्टी के जीतने वाले उम्मीदवार कझेतो किनिमी निर्विरोध जीते।

कांग्रेस ने एन खकाशे सुमी को टिकट दिया था। हालांकि उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था जिसके बाद कझेतो किनिमी की निर्विरोध जीते।

अरुणाचल प्रदेश की लुमला विधानसभा सीट, रामगढ़ (झारखंड), इरोड पूर्व (तमिलनाडु), सागरदिघी (पश्चिम बंगाल) और कस्बा पेठ, महाराष्ट्र की चिंचवाड़ विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू हुई।

रामगढ़ में मुख्‍य मुकाबला आजसू पार्टी और कांग्रेस के बीच है। पहले राउंड की मतगणना के बाद आजसू पार्टी की सुनीता चौधरी करीब 58 सौ वोट से आगे चल रही है। डीसी माधवी मिश्रा ने बताया कि सुबह 8 बजे से वोटो की गिनती शुरू हुई है।

ये है रूझान