भगवान बिरसा मुंडा को ब्राजीली डेलिगेट्स फिलिप सेल्वा ने दिया सम्‍मान, कक्ष में जाने से पहले उतारे जूते

झारखंड
Spread the love

  • इतिहास के संरक्षण को आने वाली पीढ़ी के लिए बताया लाभकारी

रांची। रांची में आयोजित हो रहे जी-20 के ब्राजील के डेलीगेट्स फिलिप सेल्वा ने बिरसा मुंडा पुरानी जेल स्थित संग्रहालय और पार्क का भ्रमण 1 मार्च को किया। इस दौरान उन्‍होंने भगवान बिरसा मुंडा को सम्‍मान दिया।

फिलिप ने भ्रमण के दौरान कहा कि राज्य सरकार ने बिरसा मुंडा एवं अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी से संबंधित जानकारी को बारीकी से संरक्षित किया है। यह काबिल ए तारीफ है। राज्य सरकार ने इतिहास को बहुत सलीके से संरक्षित किया है। इससे आने वाली पीढ़ी को लाभ होगा। इतिहास से आने वाली पीढ़ी आसानी से परिचित होगी।

भ्रमण के दौरान उन्होंने संग्रहालय में आकृति के रूप में दिखाये गये औजार, मिट्टी के बर्तन के निर्माण की कला को उत्सुकता से देखा। फिलिप ने बड़ी जिज्ञासा से आदिवासी रहन सहन, कला संस्कृति और सभी संस्कारों के बारे में जानकारी ली।

खास बात यह रही कि जब फिलिप बिरसा मुंडा के बंदी कक्ष में गये, तब उन्होंने अपना जूता उतार दिया। भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को नमन किया। मूर्तियों के रखरखाव एवं पार्क की सुंदरता की भी उन्होंने तारीफ की।