प्रवरण वेतनमान संघर्ष स‍मिति के प्रदेश अध्‍यक्ष गिरिजा नंदन का मिला शव

झारखंड
Spread the love

रांची। प्रवरण वेतनमान संघर्ष समिति के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गिरिजा नंदन प्रसाद का शव 13 दिन के बाद मिला। वे कोडरमा के दूधिमाती के निवासी थे। विगत 31 जनवरी को 11 बजे घर से निकले थे। वे 68 वर्ष के थे।

माध्यमिक शिक्षकों के प्रवरण वेतन के लिये दिवंगत गिरिजा  नंदन ने प्रदेश स्तरीय संघर्ष मोर्चा का गठन कर सुसुप्ता अवस्था मे चले गये पुराने साथियों से संप किया। संघर्ष के लिए तैयार कराया। अचानक उनकी मृत्‍यु का समाचार जानकर प्रदेश के सभी जिला संयोजकों ने गहरा दुख प्रकट कि‍या। उन्हें एक महान योद्धा बताया। उनके सफल नेतृत्व में संघर्ष अंतिम चरण में आ गया था।

शोक व्‍यक्‍त करने वालों में अमरनाथ झा, रवींद्र प्रसाद सिंह, गंगाप्रसाद यादव, नरेंद्रकुमार यादव, रियाज अहमद, आशा झा, रामसेवक तिवारी, विश्वनाथ दुबे, डॉ निखिलचन्द्र दास, आरके गोप, नरेश सिंह, अर्जुन ओझा सहित सैकड़ों शिक्षक शामिल हैं।