रांची : पत्‍थरबाजी और आगजनी कांड में इनके खिलाफ चलेगा मुकदमा

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • अपराध अनुसंधान विभाग के प्रस्‍ताव पर डीसी ने अनुमोदन की मांग की

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के मेन रोड में बीते साल हुई पत्‍थरबाजी और आगजनी कांड में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा चलेगा। अभियोजन स्वीकृति के लिए रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने अनुमोदन की मांग की है। उन्‍होंने इस बाबत गृह विभाग को भी पत्र लिखा है। अपराध अनुसंधान विभाग के प्रस्‍ताव पर मंजूरी देकर आगे की कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

10 जून को हुई थी घटना

जानकारी हो कि जुमे की नमाज के बाद 10 जून, 2022 को रांची के मेन रोड में भीड़ हिंसक हो गई थी। उन्‍होंने पुलिस पर पथराव किया था। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गये थे। बचाव में पुलिस ने फायरिंग की थी। इसमें एक युवक की मौत हो गई थी। भीड़ ने आगजनी भी की थी। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को काफी मशक्‍कत करनी पड़ी थी।

डेली मार्केट थाना में मामला दर्ज

घटना के बाद डेली मार्केट थाना में (कांड संख्या-17/22, दिनांक- 10.06.2022) दर्ज किया गया था। रांची उपायुक्त द्वारा कांड में दर्ज अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 153 (ए)/153एए/ 295ए भा० द० वि० अन्तर्गत अभियोजन स्वीकृति दी गई है।

गृह सचिव को पत्र लिखा

इस संबंध में उपायुक्त द्वारा गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखा गया है। इसमें पुलिस अधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग से प्राप्त प्रस्ताव स्वीकृत्यादेश निर्गत करने की दिशा में अग्रेतर कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

ये हैं प्राथमिकी अभियुक्त

मो साबिर अंसारी, पे. अब्दुल गफ्फार, सा० इस्लाम नगर पथलकुदवा चौक, थाना लोअर बाजार, जिला रांची।

मो सरफराज, पे० नसीम अख्तर, पता- बालूमाथ थाना बालूमाथ जिला लातेहार।

मो तबारक कुरैशी, पे० मामुन कुरैशी, पता गुदढ़ी चौक, इमारत सरिया गली, थाना लोअर बाजार, जिला रांची।

मो शहबाज, पे० मुस्ताक हुसैन, सा० साउथ स्ट्रीट, कुर्बान चौक थाना हिन्दपीढ़ी, जिला रांची।

मो उस्मान उर्फ करण कच्छप, पे० विशु कच्छप, पता पथलकुदवा इस्लाम नगर थाना लोअर बाजार, जिला राँची।

मो अफसर, पे० सरफराज आलम, पता कलाल टोली थाना लोअर बाजार, जिला रांची।

मो अरमान हुसैन, (अप्राथमिकी अभियुक्त) पे० रेयाश पता निजाम नगर, थाना हिन्दपीढ़ी, जिला रांची।

मो रमजान, पे० मो० कलीम पता निजाम नगर हिन्दपीढ़ी, थाना हिन्दपीढ़ी, जिला रांची।

मो अमजद, पे० स्व० रसीद, पता हिन्दपीढ़ी नियर गोपाल गली वंशी चौक, थाना हिन्दपीढ़ी, जिला रांची।

मो माज, पे० मो० कलाम उर्फ असरफ पता नेजाम नगर मोती मस्जिद जावेद स्ट्रीट के पास, थाना हिन्दपीढ़ी, जिला रांची।

मो. इरफान अंसारी उर्फ इरफान उर्फ जुबेर आलम, सा० इरगु पहाड़ी टोला थाना सुखदेवनगर, जिला रांची।