
कुतुबुद्दीन
बारियातु (लातेहार)। लातेहार में 14 फरवरी को खतियानी जोहार यात्रा आहूत है। इसे सफल बनाने को लेकर गुरूवार को 20 सूत्री अध्यक्ष राजेन्द्र गंझु के नेतृत्व में झामुमो प्रखंड कमेटी ने प्रखंड के कई गांव और टोला का भ्रमण किया। यात्रा में शामिल होने की अपील की।
अध्यक्ष राजेंद्र गंझु ने बताया कि खतियानी जोहार यात्रा को सफल बनाने के लिए पंचायतवार पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई। कमेटी के सदस्यों के साथ गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हुए यात्रा में भाग लेने की अपील की गई। कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लातेहार में खतियानी जोहार यात्रा ऐतिहासिक होगी।
मौक पर 20 सूत्री सह प्रखंड उपाध्यक्ष सुरेश गंझू, भुनेश्वर यादव, कोषाध्यक्ष लाखो भुइयां, विश्वनाथ गंझू, मोहन गंझू, मंगर गंझु,रामनाथ सिंह भोक्ता उर्फ रमन गंझु समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।