
रांची। झारखंड के मौसम (Jharkhand Weather) में बदलाव होगा। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। राज्य के कई जिलों में 25 फरवरी से मौसम में बदलाव होगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 20 फरवरी को दी।
केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे का कोहरा छाया रहा। सबसे अधिक तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस गोड्डा केवीके में दर्ज किया गया।
केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
21 फरवरी से 24 फरवरी तक आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा।
25 और 26 फरवरी को राज्य के दक्षिणी भाग में आंशिक बादल छा सकते हैं। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा में देखने को मिलेगा। शेष भागों में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में रांची के तापमान में 0.4, जमशेदपुर के तापमान में 0.9 और डालटेनगंज में 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इन शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।
- खबरें आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24।com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।