jharkhand

झारखंड कैबिनेट की बैठक अब 2 मार्च को

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक अब 2 मार्च को होगी। पहले यह 1 मार्च को होनी थी। इसमें कई अहम निर्णय लिए जाएंगे।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के मुताबिक 1 मार्च 2023 को होने वाली कैबिनेट की बैठक अब 2 मार्च, 2023 को होगी। यह बैठक अपराह्न 5 बजे अथवा विधानसभा की बैठक के तुरंत बाद, जो भी बाद में हो, से प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

इस बैठक की अध्‍यक्षता मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इसमें कई अहम निर्णय लिये जाएंगे। इससे संबंधित प्रस्‍ताव विभागों ने बना रखें हैं। इसपर सिर्फ कैबिनेट की मुहर लगनी है।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24।com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।