ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने हैदराबाद रवाना हुआ गोड्डा का राज

झारखंड खेल
Spread the love

गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिले के महागामा का ताइक्वांडो खिलाड़ी राज हैदराबाद में आयोजित होने वाले 5वां कैडेट चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना हुआ। चैंपियनशिप 26 फरवरी तक होगी। प्रतियोगिता में झारखंड टीम में राज शामिल होंगे। उसके साथ कोच भूपेश यादव भी रवाना हुए।

भारतीय ताइक्वांडो फेडरेशन द्वारा तेलंगाना ताइक्वांडो एसोसिएशन और जीएमसी बाल योगी इंडोर स्टेडियम हैदराबाद में 24 फरवरी से प्रतियोगिता का आयोजन होना है।

राज सातवीं कक्षा के संत माइकल एंग्लो इंडियन स्कूल, मोहनपुर (गोड्डा) का छात्र है। तीसरी कक्षा से ही उसने ताइक्‍वांडों की शिक्षा शुरू की। पहली बार झरिया ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने गया। मेडल लेकर आया और ये सिलसिला जारी रहा।

धनबाद, गोड्डा, देवघर, बोकारो और बिलासपुर सभी जगह से मेडल लेकर आया। बिलासपुर से आने के बाद महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह, डीएसपी शिव संकर तिवारी, महागामा थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने राज को राजमहल हाउस ऊर्जा नगर में सम्मानित भी किया था।

ऊर्जा नगर महागामा के गजाला ताइक्वांडो एकेडमी के कोच गजाला प्रवीण चार बर्ष से राज को ट्रेनिंग दे रही है।