Bihar : महागठबंधन की रैली में नीतीश-तेजस्वी के सामने महिलाओं ने पुरुषों को कूटा, देखें वीडियो

बिहार देश राजनीति
Spread the love

पूर्णिया (बिहार)। बिहार के पूर्णिया में महागठबंधन की रैली में सीएम नीतीश कुमार, डिप्‍टी सीएम तेजस्‍वी यादव केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। रैली में नीतीश और तेजस्‍वी के सामने ही बवाल मच गया। यहां महिलाओं ने पुरुषों को लाठी और डंडों से कूट दिया। रैली में पलटू चाचा के नारे भी लगे।

रैली में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा ने बिहार के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। यहां आकर बोली कि हमने विकास किया। इनलोगों ने जो 2015 के विधानसभा चुनाव से पहले घोषणा की थी आज तक उतनी मदद नहीं की। कहा था कि 1 लाख 25 हजार करोड़ की मदद करेंगे, लेकिन 8 साल में मात्र 59 लाख मिला है।

उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव ने कहा कि भाजपा के लोग लीडर नहीं है। भाजपा में कोई लीडर नहीं है। सब डीलर हो गए हैं। इसलिए ये लोग देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। हम सांप्रदायिक शक्तियों से केवल लड़ेंगे नहीं बल्कि उन्हें सत्ता से बेदखल करने का काम करेंगे।

वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए रैली को आरजेडी अध्‍यक्ष लालू यादव ने भी संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि हमें देश को बचाना है। बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को बचाना है। बिहार और देश को आगे बढ़ाना है। अल्पसंख्यकों की रक्षा करनी है। अब नरेंद्र मोदी की सरकार के जाने का समय आ गया है।

महागठबंधन की रैली में आई महिलाओं से नीतीश-तेजस्वी के सामने ही दुर्व्यवहार किया गया। इसके बाद महिलाओं ने खुद मोर्चा संभाल लिया। मौके पर ही लाठी-डंडों से पुरुषों की पिटाई कर दी। रैली में युवाओं ने पलटू चाचा के नारे भी लगाए।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24।com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।