BIHAR: इस वजह से 14 साल के सचिन की गला रेतकर हत्या; क्षत-विक्षत मिली लाश

बिहार देश
Spread the love

दरभंगा। बड़ी और दुखद खबर बिहार के दरभंगा से आयी है। यहां एक 14 साल के किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी गयी। बेखौफ अपराधियों ने गला रेतकर किशोर को मौत के घाट उतार दिया। हत्या से पहले उसकी पिटाई भी की गयी।

मृत बच्चे की पहचान सचिन यादव के रूप में हुई है। खेत में उसकी क्षत-विक्षत लाश बरामद की गई। मृत सचिन गांव की एक महिला के अवैध संबंध के बारे में जानता था। घटना बहेड़ी थाना क्षेत्र के जोरजा गांव में की है। गुरुवार की देर रात की वारदात बताई जा रही है।

मृतक गांव के किशुनदेव यादव के 14 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार यादव उर्फ मुन्ना था। वह गुरुवार देर शाम से गायब था। शुक्रवार की अहले सुबह क्षत-विक्षत अवस्था में लाश को देखकर लोगों में अफरातफरी मच गयी। बताया जाता है कि देर रात किसी अज्ञात शख्स ने धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

मृतक की मां ने रोते-रोते बताया कि सचिन गांव की एक महिला का किसी से अवैध संबंध था। सचिन इस बारे में जानता था। वह कहता था कि सबको बता देंगे। मां ने कहा कि इसी वजह से सचिन की जान गई है। उन्होंने पुलिस को भी इसकी जानकारी दी है। घटना के बाद से वह महिला गांव में नहीं है।

सचिन की हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा किया। बबाल कर रहे लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और हत्यारे की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। भाइयों में सबसे बड़ा था। आठवीं कक्षा पास करने के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी और गृहस्थी में पिता का हाथ बंटा रहा था। उसके पिता ने किशुदेव राय किसान हैं और पशुपालन करते हैं। 

घटना की सूचना पाकर बहेड़ी थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन शुरू की। घटनास्थल पर पहुंची श्वान दस्ते की टीम बहेड़ी पुलिस के साथ मिलकर आसपास का इलाका छान रही है। पुलिस अभीतक ठोस नतीजे पर पहुंची है। एसएचओ आशुतोष कुमार ने कहा कि परिजनों का बयान लेकर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।