अतिवृष्टि से प्रभावित 103 व्यक्तियों को मिलेगी 3.29 रुपए की मुआवजा राशि

झारखंड
Spread the love

  • रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने दी मुआवजा भुगतान की स्वीकृति

रांची। प्राकृतिक आपदा (अतिवृष्टि) से प्रभावित व्यक्तियों को क्षतिपूर्ति के लिए मुआवजा भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गई है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए रांची जिले के 6 प्रखंडों के 103 प्रभावितों के लिए कुल 3 लाख 29 हजार 600 रुपये की मुआवजा राशि भुगतान की स्वीकृति उपायुक्त राहुल कुमार सिन्‍हा ने प्रदान की है। प्रत्येक प्रभावित के लिए 3,200 रुपये की मुआवजा राशि स्वीकृत की गयी है।

उपायुक्त द्वारा जिला नजारत उप समाहर्त्ता को राशि निकासी कर संबंधित अंचल अधिकारी के बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सभी संबंधित अंचल अधिकारी को स्वीकृत प्रस्तावित राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है।

प्रखंड और प्रभावितों की संख्या

1. प्रखंड – बेडो 

प्रभावितों की संख्या – 35

2. प्रखंड – लापुंग 

प्रभावितों की संख्या – 39

3. प्रखंड – सिल्ली  

प्रभावितों की संख्या – 14

4. प्रखंड – ईटकी  

प्रभावितों की संख्या – 07

5. प्रखंड – ओरमांझी 

प्रभावितों की संख्या – 06

6. प्रखंड – राहे  

प्रभावितों की संख्या – 02