केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय में आए धमकी भरे फोन

मुंबई देश
Spread the love

महाराष्ट्र। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित कार्यालय में 14 जनवरी को धमकी भरे फोन आए। नागपुर पुलिस आगे की जांच कर रही है। उनके कार्यक्रम स्‍थल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

नागपुर के डीसीपी राहुल मदाने ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय के लैंडलाइन पर बीएसएनएल से सुबह 11.25 बजे, 11.32 बजे और दोपहर 12.32 बजे तीन कॉल आईं। कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। आगे की जांच चल रही है।

डीसीपी ने बताया कि तीन फोन कॉल आए थे। डिटेल मिल रहे हैं। हमारी क्राइम ब्रांच सीडीआर पर काम करेगी। एक विश्लेषण चल रहा है। सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंत्री गडकरी के कार्यक्रम स्थल पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।