Horoscope

आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

22 जनवरी, 2023

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

ग्यारहवें भाव में शुक्र का गोचर रहेगा। आर्थिक रूप से यह समय अच्छा रहेगा। आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान सुख रहेगा।

वृष (, , , , वा, वी, वू, वे, वो)

नौकरीपेशा को तरक्की होगी। व्यापारी को मुनाफा होगा। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। वाहन या कोई लग्जरी सामान खरीदने की संभावना रहेगी। पारिवारिक सुख बना रहेगा।

मिथुन (का, की, कू, , , , के, को, हा)

नवें भाव शुक्र का गोचर शुभ है। हर क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। तीर्थ यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। पिता और गुरु के आशीर्वाद से सफलता प्राप्त करेंगे।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

अष्टम भाव में शुक्र का गोचर ठीक नहीं माना जा रहा है। मिले जुले परिणाम प्राप्त होंगे। आपको खुद की और जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। हालांकि आर्थिक रूप से समय सही रहेगा।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सातवें भाव में शुक्र का गोचर दांपत्य जीवन में सुख लेकर आएगा। नौकरीपेशा हैं तो सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। साझेदारी के व्यापार में मुनाफा होगा। आपका व्यक्तित्व भी आकर्षक बनेगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, , , , पे, पो)

छठे भाव में शुक्र का गोचर मिलेजुले परिणाम देगा। सेहत की दृष्टि से यह गोचर सही नहीं है। खुद का चेकअप कराएं। लंबी यात्रा के योग भी बन रहे हैं। हालांकि निवेश से लाभ हो सकता है।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

पांचवें भाव में शुक्र का गोचर संतान सुख देगा। रिश्तों में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए लोगों से संबंध बनेंगे। नौकरी या व्यापार में आर्थिक लाभ होगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

चौथे भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है। यह सुख सुविधाओं में विस्तार करेगा। वाहन या घर खरीदने के योग बनेंगे। सेहत को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है। बड़ों का आशीर्वाद लें।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, , फा, ढा, भे)

तीसरे भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। शौक पर पैसा ज्यादा खर्च होगा। लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं। धार्मिक कार्यो में भी रुचि बढ़ेगी।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

शुक्र का गोचर शुभ है। बचत करने में आप सफल होंगे। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति होने की संभावना है। वाणी से लोग प्रभावित होंगे। रिश्तों में भी मधुरता आएगी।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

प्रथम भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है। दांपत्य जीवन में सुधार होगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा। सजाने-संवारने पर ज्यादा ध्यान देंगे। व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा।

मीन (दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची)

शुक्र का गोचर शुभ नहीं माना जा सकता। आर्थिक नुकसान हो सकता है। सेहत का ध्यान रखना होगा। नौकरी या व्यापार में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। फिजूलखर्ची से बचकर रहें।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)