बरेलीः कांग्रेस की मैराथन में भगदड़ में कई लड़कियां घायल, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तरप्रदेश। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बरेली में कांग्रेस ने आधी आबादी को साधने के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया। प्रिंयका गांधी के अभियान ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के तहत हुई मैराथन दौड़ के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें कई छात्राएं गिरकर चोटिल हो गई।

हालांकि घायल हुई ज्यादातर लड़कियों को बेहद मामूली चोटें आई, जबकि 3 लड़कियों को एम्बुलेंस के जरिये जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। कांग्रेस की मैराथन दौड़ बिशप मंडल से शुरू होकर पटेल चौक गांधी उद्यान होते हुए बिशप मंडल ग्राउंड पर खत्म हुई। कांग्रेस की मैराथन दौड़ में भोजीपुरा की रहने वाली विनीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. कांग्रेस की टीम ने विनीता को उपहार के रूप में स्कूटी देकर सम्मानित किया।