Horoscope

आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

03 जनवरी, 2023

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। पूरा दिन उत्साह भरा रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। इससे रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने का योग बन रहा है। समय की महत्ता को समझते हुए समय का सदुपयोग करना जरूरी है। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

वृष (, , , , वा, वे, वो)

मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। खुद को किसी रचनात्मक काम में लगायेंगे। आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। लम्बे समय से रुके कार्य पूरे होंगे।

मिथुन (का, की, कू, , , , के, को, हा)

एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा। प्रेमियों के लिये दिन बढ़िया है। साथी से कोई उपहार भी मिलेगा। नौकरीपेशा को कार्यों में अधिकारियों से मदद मिलेगी। कोई नया काम शुरू करने का योजना बनायेंगे, जो भविष्य मे फलदायी होगा। छोटे उद्योग वाले लोगों को अच्छा मुनाफा होने वाला है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा नहीं करें। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। राहत महसूस करेंगे। खर्चों पर थोड़ा लगाम लगाकर रखें। आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। सबकी नजरों में अच्छे बने रहेंगे। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान करने की योजना बनाएंगे। रिश्तों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, , , , पे, पो)

कारोबार को बढ़ाने के लिये नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने पर रिश्तों में सकारात्मकता आयेगी। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। कोई अनजान व्यक्ति अच्छा मुनाफा कराएगा। शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। घर पर मन पसंद का खाना बनेगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

ध्यान पहले से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में लगेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर सहकर्मियों से विचार-विमर्श करेंगे। छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। कुछ लोग पीछे रखने की भावना रखेंगे। इसलिए कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। व्यापार में कोई बड़ा धन लाभ होने का योग बन रहा है।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

दिन बढ़िया रहेगा। जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे। मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिये दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। सब कुछ मन मुताबिक होगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, , फा, ढा, भे)

कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। सोचे हुए काम पूरे होंगे। किसी समारोह में ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो बहुत खास साबित होगा। कारोबार बढ़ाने के लिये किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले मददगार रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। घर पर ही परिवार वालों के साथ डिनर का आनंद लेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत होगी। किसी कार्य की योजना भी बनायेंगे। अविवाहित को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। प्रेमी अपने साथी के बारे में घर पर बता सकते हैं। दवा व्यापारियों को ज्यादा लाभ होगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह पूरा हो जाएगा। विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। सभी समस्याएं दूर होगी।

मीन (दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची)

मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा। अविवाहित की किस्मत चमक सकती है। किसी कार्य में कुछ लोग मदद करने में आनाकानी करेंगे, लेकिन अपने आत्मविश्वास और बढे हुए मनोबल से कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। दिनभर की व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे। बच्चे ख़ुशी की वजह देंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)