जन दृष्टि संस्था ने भजन संध्‍या का किया आयोजन, देशभर से जुड़े शिक्षक

अन्य राज्य देश
Spread the love

हेमंत वर्मा

साल्हेवारा (छत्तीसगढ़)। आदर्श शिक्षक सम्मान-2023 (जन दृष्टि संस्था) द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि हरि प्रताप सिंह राठौर, विशिष्ट अतिथि शैलेश प्रजापति (गुजरात) थे।

चंचल उपाध्याय ने मां सरस्वती की वंदना की। भारत के विभिन्न प्रदेशों के शिक्षकों ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। अतिथियों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति को सराहा।

कार्यक्रम में प्रियंका शर्मा, गरिमा वार्ष्णेय, श्वेता कनौजिया, दीप्ति सक्सेना, निर्मला त्यागी, अमिता सचान प्रियदर्शिनी के भजनों को सुनकर सब झूम उठे।

उत्तर प्रदेश से श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, डॉ प्रीति चौधरी, अलका गुप्ता, ममता प्रीति श्रीवास्तव, बबीता यादव, सतीश, गीता सचदेवा आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

मध्य प्रदेश से कल्पना शाह, उत्तराखंड से सुमन रानी, बिहार से मौ नुरुल होदा, ओडिशा से मो ओसामा ने भी पूर्ण समय जुड़कर सर्व धर्म सम्भाव का परिचय दिया।

छतीसगढ़ से कुसुम लाड, शीला सोनी जुड़े। सभी प्रतिभागियों को अध्यक्ष द्वारा सम्मान पत्र देने की घोषणा की गयी।

कार्यक्रम का संचालन तुलेश्वर सेन (छत्तीसगढ़) और धन्‍यवाद कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती पल्लवी शर्मा ने किया।