सरकार तीर्थ दर्शन योजना में बुजुर्गों को कराएगी अब हवाई जहाज से यात्रा

मध्य प्रदेश देश
Spread the love

मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुंदरपुर गांव में कहा कि अब तीर्थदर्शन योजना में बुजुर्गों को हवाई जहाज से यात्रा कराई जाएगी।

साथ ही शिवपुरी पंचायत कुंडेश्वर व आचर्य गांव को आचार्य धाम नाम किया जाता है। साथ ही उन्हाेंने मंच से खाद्य विभाग में हुई गड़बड़ी के लिए जांच के आदेश दिए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा है कि प्रदेश के 10 हजार लोगों को प्लाट मिल रहे हैं। हथेरी गांव के अखिलेश, धर्मा, कल्लन आदि मिले थे। इन्हाेंने बताया था एक व्यवस्था करवा दो। रहने की जगह नहीं है। रहने की जगह दिलवाओ। रहते तो घर में, लेकिन पुराना है और छोटा है। परिवार में सदस्य अधिक हैं। एक घर में 50-50 लोग रह रहे हैं। हमें रहने की जगह दिलवा दो।

तब सोचा योजना बनाना पड़ेगा। भगवान ने धरती सभी के लिए बनाई है। किसी को बिना घर के नहीं रहने दूंगा। जहां सरकारी जमीन नहीं है वहां पर जमीन खरीदकर गरीबों को दी जाएगी। इसके बाद भू अधिकार योजना बनाई। आज 10 हजार 5 सौ से अधिक पट्टे टीकमगढ़ में दिए जा रहे हैं।

पूरे मध्यप्रदेश से आवेदन मंगाए हैं। मेरे लिए मेरी भगवान मेरी जनता है। प्लाटों को देने के बाद इन पर मकान बनाने की योजना शुरू होगी। हर गरीब का पक्का मकान बनेगा। पट्टा नहीं उन्हें सम्मान देने का काम किया है।

शिवराज सिंह ने कहा कि बगाज मां के यहां से क्रांतिकारी योजना शुरू कर रहे हैं। कांग्रेस ने 50 साल राज किया, कुछ किया, नहीं किया। केन बेतवा प्रोजेक्ट शुरू हो रहा है। इससे टीकमगढ़ के किसान अपने खेतों की सिंचाई कर सकेंगे। जनता की सेवा करेंगे तो कंधे पर बैठाउंगा। गड़बड़ किया तो नौकरी नहीं करने दूंगा। निवाड़ी में शिकायत की तो कलेक्टर को हटाया।

राशन की दुकान कमाई का जरिया नहीं है। हम हर 20-25 गांवों के बीच में एक सीएम राइज स्कूल खोलेंगे। स्कूल में सभी सुविधाएं हाेंगी। कांग्रेस ने बच्चों से लैपटाप छीन लिए थे। मुख्यमंत्री कन्यादान, तीर्थदर्शन योजना बंद कर दी। तीर्थ दर्शन योजना में बुजुर्गों को हवाई जहाज से कराई जाएगी।

स्वागत कार्यक्रम में अचानक मुख्यमंत्री ने मंच पर माइक को थाम लिया। उन्हाेंने कहा कि वे स्वागत से पहले नर सेवा नारायण सेवा करेंगे। इसी क्रम में उन्हाेंने हथेरी गांव के गरीब धर्मासुर को अपनी कुर्सी पर बैठाकर उनका स्वागत किया। साथ ही धर्मासुर के पैर भी मुख्यमंत्री ने धाेए। उन्होंने कहा कि इन्होंने ही योजना बनाने को लेकर हथेरी गांव में प्रेरित किया।