Jharkhand Weather

Jharkhand : आने वाले दिनों में सर्दी से मिल सकती है राहत, मिले ये संकेत

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। लगातार सर्दी झेल रहे झारखंड के लोगों के लिए अच्‍छी खबर। आने वाले दिनों में उन्‍हें सर्दी से राहत मिल सकती है। यह संकेत रांची मौसम केंद्र ने 18 जनवरी को जारी बुलेटिन में दी है।

केंद्र के मुताबिक पिछल 24 घंटे में राज्‍य में मौसम शुष्‍क रहा। राज्‍य में कहीं-कहीं पर हल्‍के दर्जे का कोहरा छाया रहा। सबसे अधिक तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस सिमडेगा केवीके में दर्ज किया गया। न्‍यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस गिरिडीह केवीके में दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र ने बताया कि अगले तीन दिनों के दौरान राज्‍य के पूर्वी एवं निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं सुबह में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा देखा जा सकता है।

केंद्र के अनुसार अगले 3 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। तापमान बढ़ने से सर्दी से राहत मिलने की उम्‍मीद है।

रांची मौसम केंद्र के मुताबिक 19 जनवरी को राज्‍य के दक्षिणी और निकटवर्ती भागों में सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आंशिक बादल छाये रहेंगे। शेष भागों में आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

20 और 21 जनवरी को राज्‍य में कहीं-कहीं सुबह में धुंध छाया रहेगा। बाद में आंशिक बादल छा सकते हैं। मौसम शुष्‍क रहेगा।

22 जनवरी को राज्‍य के उत्तरी एवं निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं सुबह में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा देखा जा सकता है। शेष भागों में आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। घर से बाहर निकलने से पहले वे गर्म कपड़े जरूर पहनें। बच्‍चे और बूढ़ों का खासतौर पर ख्‍याल रखने की जरूरत है। बूढे़ सुबह में टहलने से परहेज करें। बच्‍चों को पूरी तरह ढंककर रखें।

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।