Jharkhand Weather News

Jharkhand : कल से 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान, इन जिलों से होगी शुरुआत

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में कल यानी 15 जनवरी से सदी बढ़ेगी। तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले तीन दिनों तक तापमान का गिरना जारी रहेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 14 जनवरी को जारी बुलेटिन में दी है।

उत्तर भारत से एक पश्चिम विक्षोभ के गुजरने से राज्‍य में न्‍यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई थी। इसका असर कम होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्‍य में मौसम शुष्‍क रहा। राज्‍य में कहीं-कहीं पर हल्‍के दर्जे का कोहरा छाया रहा। सबसे अधिक तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया। न्‍यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस खूंटी केवीके में दर्ज किया गया।

केंद्र ने बताया कि राज्‍य में अगले तीन दिनों के दौरान रात के तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिन में तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की उम्‍मीद है।

केंद्र के मुताबिक तापमान में गिरावट राज्‍य के उत्तरी भागों में मौजूद जिलों से होगा। इसमें पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह आदि शामिल हैं।

मौसम केंद्र के मुताबिक 15 से 17 जनवरी तक सुबह में धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

18 जनवरी को राज्‍य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में सुबह में धुंध छाया रहेगा। बाद में आंशिक बादल छा सकते हैं। शेष भागों में आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। घर से बाहर निकलने से पहले वे गर्म कपड़े जरूर पहनें। बच्‍चे और बूढ़ों का खासतौर पर ख्‍याल रखने की जरूरत है। बूढे़ सुबह में टहलने से परहेज करें। बच्‍चों को पूरी तरह ढंककर रखें।

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।