मस्‍ती और हंसी के लिए हो जाएं तैयार, 7 सितंबर को रिलीज होगी फुकरे 3

मनोरंजन
Spread the love

अनिल बेदाग

मुंबई। लंबे इंतजार के बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट ने बॉलीवुड की अपनी सफल और बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘फुकरे 3’ की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर फिल्‍म 7 सितंबर 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

फिल्‍म में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी हैं। फिल्म मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित है।

फुकरे फ़्रैंचाइजी ने हमेशा सफलता हासिल की है। फिल्म के दूसरा पार्ट ‘फुकरे रिटर्न्स’ बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सक्सेस हासिल की थी। इसके बाद फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता ने डिस्कवरी किड्स चैनल पर ‘फुकरे बॉयज’ नाम की एनिमेटेड सीरीज का निर्माण किया, जिसने फिल्म के अनूठे किरदारों को छोटे बच्चों के लिए टीवी स्क्रीन पर फिर से जीवंत कर दिया।

वर्ष, 2013 में अपने पहले पार्ट के रिलीज होने के बाद से फुकरे ने हमेशा जनता से अपार प्यार हासिल किया है। अपने सफल पार्ट्स के साथ नई ऊंचाइयों को छुआं है, जिसने इसे लोगों द्वारा बनाई गई फ्रेंचाइजी में से एक बना दिया है।

फ्रेंचाइजी ने विशेष रूप से युवाओं के बीच अपनी जगह बनाई है, फिल्म का दिल्ली कनेक्शन हमेशा फिल्म की आत्मा रहा है, जिसने जनता से अपार प्यार पाया।

दर्शकों को चूचा, पंडित जी, भोली पंजाबन जैसे कुछ सबसे पसंदीदा और आइकोनिक ऑन-स्क्रीन किरदार दिए हैं, जो फुकरे 3 में पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं।