जन्‍मदिन पर शिबू सोरेन से आशीर्वाद लिया सीएम हेमन्‍त ने

झारखंड
Spread the love

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उसने आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने अपने पिता को पुष्पगुच्छ भेंट कर ईश्वर से उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

मौके पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, शिबू सोरेन के छोटे पुत्र विधायक बसंत सोरेन सहित मुख्यमंत्री के अन्य परिजन और कई गणमान्य लोगों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।